शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है। गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर आरोपी छह माह तक लगातार दुष्कर्म किया। पीड़ित का कहना है कि पिछले दिनों बेटी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए। जहां अल्ट्रासाउंड कराने के बाद चिकित्सक ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ आरोपी युवक के घर पहुंचा और शादी की बात की। लेकिन आरोपी और उसके परिजनों ने इनकार कर दिया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। संवाद