फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दबंगों ने की दंपती के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर दबंगों ने की दंपती के साथ मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में आपसी कहासुनी को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर दंपती समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गढ़ नगर के मोहल्ला सुंदर नगर निवासी गीता ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि 24 मई को मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाले एक परिवार से आपसी कहासुनी हो गई थी। कहासुनी होते देख आसपड़ोस के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला मामला शांत कराते हुए फैसला करा दिया था। पीड़िता का आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही नई बस्ती निवासी अंकुश, राका और आकाश घर में लाठी डंडे लेकर घुस आए और गाली गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर पीड़िता और उसके पति विलियम के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। जिन्हें मारपीट करता देख बीच बचाव करने आए विलियम के भतीजे जोनी को भी मारपीट कर आरोपियों ने घायल कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें