फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की अस्थियां उनके बेटे और पुत्रवधू ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद ब्रजघाट गंगा में विसर्जित की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी भी साथ रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख चौधरी अजित सिंह का छह मई को कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया था। जिससे रालोद समेत अन्य दलों में शोक छा गया था। रविवार को स्वर्गीय अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी और पुत्रवधू चारु सिंह उनकी अस्थियां लेकर गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे। जहां विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा का पूजन कर उन्होंने चौधरी अजित सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। मां गंगा का पूजन करते हुए जयंत चौधरी समेत अन्य लोगों ने समूचे विश्व समेत देश को कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की कामना भी की। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नानकचंद शर्मा, अब्बास अली, युवा जिलाध्यक्ष हेमंत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष देवीदास कश्यप, नगराध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा, युवा नगराध्यक्ष पिंटू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें