फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक पर फावड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में युवक पर फावड़े से हमला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव रहरूवा में चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रहरूवा निवासी चंपत ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि गांव रहरूवा निवासी श्रीपाल की पत्नी पंचायत चुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी है। श्रीपाल कई दिनों से उसके बेटे प्रमोद से अपनी पत्नी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहा था। 28 अप्रैल को आरोपी श्रीपाल अपने साथ ले गया और उसके बेटे को शराब पिलाई। इसके बाद रात के समय श्रीपाल अपने साथी दिनेश के साथ साइकिल पर बैठाकर खेतों पर ले गया। जहां आरोपियों ने गाली-गलौज व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके बेटे से मारपीट की। इतना ही नहीं फावड़े से वार किए। जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकले। जानकारी मिलने पर उसने परिजनों के साथ मिलकर बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पीड़ित ने दोनों आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें