फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे बांटने पर प्रधान प्रत्याशी के पति समेत 20 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंखे बांटने पर प्रधान प्रत्याशी के पति समेत 20 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान बांटने के मामले लगातार सामने आए हैं। गांव दौताई में प्रधान पद प्रत्याशी के पति समेत समर्थकों द्वारा पंखे और नमाज पढ़ने के आसन बांटने पर 20 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल की रात पुलिस टीम क्षेत्र में पंचायत चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसआई दीनदयाल यादव गांव दौताई पहुंचे तो वहां लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी। जहां प्रधान पद की प्रत्याशी का पति राशिद अपने साथियों के साथ अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदाताओं को बिजली के पंखे बंटवा रहा था। मौजूद लोगों द्वारा न तो मास्क लगाए हुए थे और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। पुलिस को देखकर राशिद समेत अन्य लोग भाग निकलने में कामयाब हो गए। लेकिन पुलिस ने मौके से 196 बिजली के पंखे और तीन बंडल नमाज पढ़ने के आसन कब्जे में ले लिए। एसआई दीनदयाल यादव ने बताया कि तलाश करने पर रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस टीम को दो व्यक्ति अपने हाथों में पंखे लेकर जाते मिले। जिन्हें रोक कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जुल्फेकार और इस्तेकार निवासी दौताई बताए। जिन्होंने बताया कि उक्त पंखे और नमाज पढ़ने के आसन वह राशिद की पत्नी के पक्ष में मतदान के लिए लोगों को बांट रहे थे। जिन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए। उन्होंने बताया कि जुल्फेकार, इस्तेकार, राशिद प्रधान, साजिद, माजिद समेत 20 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम, धारा 144 का उल्लंघन समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें