फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं सदस्य प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार बंद होने के बाद भी जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी के समर्थकों को प्रचार करना महंगा पड़ा। पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया और कार व प्रचार सामग्री को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए 27 अप्रैल की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रोक लगा दी है। मंगलवार देर शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान जिला पंचायत वार्ड एक के गांव कल्याण वाली मढैया में पुलिस टीम पहुंची, तो वार्ड एक से आम आदमी पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी के समर्थक कार में चुनाव प्रचार सामग्री लेकर क्षेत्र में घूमते मिले। जो ग्रामीणों को प्रचार सामग्री बांट रहे थे। पुलिस को देखकर चारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार चालक युसुफ निवासी गांव रतूपुरा, नवजोत निवासी रामपुर न्यामतपुर, अशोक निवासी गांव सैना और सरताज निवासी गांव बक्सर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बताया कि वह लोग वार्ड एक से आम आदमी पार्टी के समर्थन से जिला पंचायत प्रत्याशी मुस्कान जलाली के समर्थक हैं, जो ग्रामीणों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार समेत चुनाव प्रचार सामग्री को कब्जे में ले लिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत आचार संहिता का उल्लंघन करने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें