खिचरा में दो प्रत्याशियों समेत सौ लोगों पर कार्रवाई
धौलाना। गांव शेखपुर खिचरा में आचार संहिता के उल्लंघन पर पुलिस ने दो प्रधान पद के प्रत्याशियों सहित 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रत्याशी भीड जुटाकर सोशल डिस्टेंसिंग का दुरुपयोग कर रहा थे। प्रधान पद के उम्मीदवार शाहिद राणा को उसके साथी फुरकान , फरमान, साजिद उर्फ पठान, शौकीन अहमद, अरशद समेत 20 अज्ञात लोगों के साथ चुनाव प्रचार कर रहा था। वही गांव में ही प्रधान पद के उम्मीदवार राशिद अली अपने समर्थकों सोनू राणा, परवेज,सदाकत ,फरमान, गुल्लू ,सुलेमान, शाहनवाज, नसीम, ताहिर, कपिल समेत 60 अज्ञात लोगों पर कोरोना गाइडलाइन व आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि किसी भी सूरत में कोरोना काल में नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।