मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़े, पांच लोग घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गांव तिगरी में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में मंगलवार की रात जसवंत और नितिन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों एक दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। हंगामा और शोर-शराबा होने पर दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। घटना में एक तरफ से जसवंत, देवा व अंकित और दूसरी तरफ से नितिन और विनीत घायल हो गए। हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद