हिम्मतपुर में प्रधान पद के समर्थकों में मारपीट, चार घायल
गढमुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में प्रधान पद के चुनाव को लेकर समर्थकों के बीच कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत ले लिया।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में मंगलवार की शाम प्रधान पद के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के समर्थकों के बीच चुनाव को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जमकर मारपीट व पथराव हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना पुुलिस को दी गई। सिंभावली के कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाखन सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और मौके से 18 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। जहां सीओ गढ़ पवन कुमार ने हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की। पुलिस घटना में शामिल मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना में एक पक्ष के जावेद, शौराब व जिशान तथा दूसरे पक्ष के अकिल घायल हो गया, जिसमें अकिल को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिंभावली के कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।