फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में भीड़ जमा, बैंक्वेट हॉल संचालक समेत 153 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में भीड़ जमा, बैंक्वेट हॉल संचालक समेत 153 पर मुकदमा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने हाईवे किनारे एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में भीड़ के चलते बैंक्वेट हॉल संचालक समेत 153 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सिंभावली थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन से अधिक संख्या में भीड़ मौजूद है, जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बैंक्वेट हॉल में दबिश दी। लाखन सिंह ने बताया कि दबिश के दौरान करीब पौने नौ बजे लड़का और लड़की पक्ष की तरफ से करीब 150 लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बैंक्वेट हॉल संचालक ने बिना अनुमति लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए शादी समारोह का आयोजन किया था। जिसमें मौजूद भीड़ के चलते कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने की संभावना भी बन रही थी। वधु के पिता रोहताश कुमार निवासी गंगा विहार कॉलोनी खुडलिया, वर के पिता गंगा प्रसाद शर्मा निवासी राधा कुंज गाजियाबाद समेत बैंक्वेट हॉल संचालक सतपाल समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188, 269 समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें