फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सैना में देवरों ने एक महिला के साथ मारपीट की। जिसे बचाने की कोशिश करने पर उसके पति और भाइयों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना निवासी एक महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसके पति के दो भाई उससे और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। शनिवार की सुबह वह घरेलू कामकाज में व्यस्त थी। इसी दौरान उसके दोनों देवर घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। पति बीच-बचाव कराने आया तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर उसके दो भाई घर पहुंच गए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी पक्ष को भविष्य में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें