फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी समेत 361 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशी समेत 361 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पंचायत चुनाव में संगठित होकर आचार संहिता और कोविड संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी समेत 361 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर जुलूस निकालने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव अठसैनी पहुंची जहां भावी प्रत्याशी नौजर अली के साथ समर्थक पुलिस को देख भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने आदर्श आचार संहिता, धारा 144 और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में भावी प्रत्याशी समेत 105 लोगों को नामजद और 100 अज्ञात व्यक्तियों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। वहीं गांव दौताई में भी चुनावी प्रचार प्रसार कर आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने 6 आरोपी जिसमें राशिद, नदीम, मेहराज, सरवर, अजहर और शाबिर को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति वोट मांगने के लिए प्रचार प्रसार करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं गांव में यदि कोई व्यक्ति रुपये और शराब अथवा किसी भी तरह का लालच देकर वोटरों को लुभाता है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें