युवक को मारपीट कर किया घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गांव खुडलिया में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी मोंटी ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि मंगलवार की रात गांव के ही रहने वाले एक दबंग युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसके सिर में लोहे की चेन मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई लाखन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद