फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जनपद गाजियाबाद निवासी एक युवक से सऊदी अरब भेजने के नाम पर ठगों ने एक लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। वहीं वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव डासना के मोहल्ला आकाश विहार निवासी रिजवान ने एसपी के आदेश पर सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी शाहनवाज, कासिम, आफताब और शहजाद से उसकी जान पहचान थी। जिन्होंने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का लालच दिया। पीड़ित ने बताया कि चारों आरोपियों ने उससे उसके शैक्षिक दस्तावेज समेत आधार कार्ड और अन्य कागजात ले लिए। जिन्होंने सऊदी में नौकरी दिलाने के नाम पर कई बार में एक लाख 60 हजार रुपये ले लिए। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे दे दिए। जिसकी जानकारी मिलने पर जब उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्होंने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में उसने सिंभावली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। एसओ सिंभावली राहुल चौधरी ने बताया कि एसपी के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें