फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर तेज रफ्तार डंपर की साइड लगने से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने महिला को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी देवराज सिंह अपनी पत्नी नीलम के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आए थे। वहां से लौटने के दौरान जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर के पास मेरठ रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक चला रहा देवराज नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक खेतों में जा घुसी। जिससे दंपती घायल हो गया।वहीं डंपर चालक वहां से भाग निकला। घायलों को ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते नीलम को मेरठ रेफर कर दिया है। जबकि देवराज को मामूली चोटें आई है। चिकित्सकों ने बताया कि देवराज बिना किसी पुलिस कार्रवाई के पत्नी को लेकर मेरठ के लिए लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें