फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा व देहरा झाल में 11 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा व देहरा झाल में 11 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन

पिलखुवा। गांव खेड़ा और देहरा झाल में दो किसानों की गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फसल में आग लगने का कारण बिजली के तारों से निकली चिंगारी बताया जा रहा हैं। अभी तक पीड़ितों द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई हैं।
गांव खेड़ा निवासी सतवीर सिंह का खेत रजवाहे की पटरी के किनारे स्थित हैं। पटरी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं। तार जर्जर होने से आपस में टकरा गिए, जिससे छह बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा पिलखुवा फायर स्टेशन के अंतर्गत गांव देहरा झाल निवासी किसान जब्बार खां के पांच बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। फसल के ऊपर से बिजली तार निकल रहे है, तारों से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। पीड़ितों का कहना है कि गेहूं की फसल जलने से काफी नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ रोष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलखुवा फायर स्टेशन प्रभारी बिजेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दोनों ही जगह बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी हैं। समय रहते आग आग पर काबू पा लिया गया, वरना कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता हैं। उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना से पीड़ितों को लाखों का नुकसान हुआ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें