फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बरात नहीं लाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बरात नहीं लाए
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी न हो पाने पर दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं पहुंचे। जिससे वधू समेत उसके परिजन परेशान हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी बेटी का निकाह जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव नहाली निवासी एक युवक से तय हुआ था। पीड़ित ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद निकाह की तारीख भी तय हो गई। रविवार को उसकी बेटी की बारात आनी थी, लेकिन शनिवार की शाम दूल्हे के परिजनों का फोन आया, जिन्होंने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की। वहीं मांग पूरी न होने तक आरोपी पक्ष के लोगों ने बरात लाने से भी इंकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने दूल्हे और उसके परिजनों से कुछ समय की मांग की, ताकि दोनों व्यवस्था की जा सके और उनसे रविवार को बरात लेकर आने के लिए भी गुजारिश की। रविवार को उसके घर में परिचित, रिश्तेदारों समेत अन्य मेहमान और परिजन तैयारियों में जुटे हुए बरात का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बरात नहीं पहुंची। जिसके बाद उसने दूल्हे के परिजनों को फोन किया, तो उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया। जिससे समाज में उसकी काफी बदनामी हुई है। पीड़ित का कहना है कि वह शादी से पहले होने वाली रस्मों समेत लेनदेन में तीन लाख 78 हजार रुपये पहले ही खर्च कर चुके हैं, जो उसे वापस दिलाए जाएं। वहीं आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। इस संबंध में सिंभावली थानाध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें