फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने व्यक्ति के बैंक खाते से उड़ाई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने व्यक्ति के बैंक खाते से उड़ाई रकम
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। साइबर ठगों ने अठसैनी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 28 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी रविराज ने सोमवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी। जिसने बताया कि सिंभावली के एक बैंक में उसका बचत खाता है। जिससे उसका मोबाइल नंबर अटैच है। उसके मोबाइल फोन पर एक मेसेज आया, जिसमें बैंक खाते को लेकर एक लिंक दिया हुआ था। उसने लिंक पर क्लिक किया, जिसके कुछ देर बाद ही उसके बैंक खाते से 28 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि जब उसने इस संबंध में बैंक शाखा में जानकारी ली, तो कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। सिंभावली थानाध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें