थाने का मुंशी बनकर बाइक चुराई
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक चोर थाने का मुंशी बनकर एक युवक की बाइक चोरी कर ले गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डहरा रामपुर निवासी रविंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें बताया कि रविवार शाम को वह डहरा कुटी चौराहे पर स्याना रोड पर स्थित एक सैलून पर हेयर कटिंग करा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और खुद को थाने में तैनात मुंशी बताकर बाइक की चॉबी ले ली, जिसने कहा कि उसे कुछ काम है और वह थोड़ी देर में आ रहा है। जो उसकी बाइक ले गया। जिसके बाद वह काफी देर तक बाइक के इंतजार में खड़ा रहा, लेकिन आरोपी नहीं लौटा, तो उसे संदेह हुआ और बाइक चोरी का मामला सामने आया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार बालियान का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।