गढ़ नगर में खड़े कैंटर में लगी आग।
- फोटो : GARH
तहसील रोड पर खड़े कैंटर में लगी आग
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील रोड पर सड़क किनारे खड़ी कैंटर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
गढ़ नगर निवासी हेमराज नगर के दिलावर की कैंटर पर चालक का काम करता है। जो शनिवार को तहसील रोड पर स्थित सोसायटी के गोदाम से अनाज लेकर क्षेत्र में एक राशन डीलर के गोदाम पर गया था। जहां अनाज उतार कर वापस लौटने के बाद देर शाम हेमराज ने कैंटर सोसायटी परिसर में खड़ी कर दी। करीब साढ़े सात बजे अचानक कैंटर के केबिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गाड़ी से आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची, टीम ने लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक केबिन जलकर राख हो चुका था।
फायर स्टेशन इंचार्ज रामबीर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी। संवाद