फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकचौक में 22 दिन पहले भाई की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में दबाने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ तहेरे भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के गांव मानकचौक में 22 दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में दबाए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि मृतक प्रदीप के बड़े भाई ने ही भूमि विवाद के चलते गला रेतकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र को भी हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के तहेरे भाई प्रमेंद्र निवासी मानकचौक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी, जिसके बाद आरोपी भूपेंद्र को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें