फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर बैठी किशोरी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर बैठी किशोरी से छेड़छाड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर बैठी किशोरी से दो युवकों ने छेड़छाड़ और अभद्रता की। किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह गांव में अपने घर के पास ही परचून की दुकान करता है। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी 16 वर्ष की बेटी को दुकान पर छोड़कर खाना खाने के लिए घर चला गया। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो युवक दुकान पर पहुंचे और बेटी से कुछ सामान लिया। पीड़ित ने बताया कि अकेला पाकर आरोपियों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ करते हुए उसका मोबाइल नंबर भी मांगा। जिस पर उसकी बेटी ने शोर मचाया, तो ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने दोनों आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें