पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव मोहम्मदपुर में अभद्रता और गाली-गलौज के विरोध पर दबंगों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी राहुल ने थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसके घर के पास एक दुकान पर मोहल्ले के ही नंदू, आकाश, रामवीर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। इससे उसके परिजनों को परेशानी हो रही थी। उसने गाली-गलौज करने से मना किया, तीनों ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। उसकी चीख पुकार सुनकर पिता मुरारीलाल और माता जावित्री देवी बीच-बचाव कराने के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उसके पिता के साथ भी मारपीट की। जिससे वह और उसके पिता घायल हो गए। सभी की चीख पुकार सुन ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एसओ राजीव कुमार बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। संवाद