फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे - अधिग्रहित भूूमि का अप्रैल तक मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे - अधिग्रहित भूूमि का अप्रैल तक मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा किनारे बसे क्षेत्रों से गंगा एक्सप्रेसवे योजना पर जिले में भी तेजी से काम शुरू हो गया है। गढ़ तहसील क्षेत्र के 22 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। इन किसानों को अप्रैल तक मुआवजा देने की तैयारी है। वहीं भूमि का बैनामा कराने के लिए तहसील मुख्यालय तक आने-जाने के लिए प्रशासन द्वारा एक सरकारी कार भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे जिले की सीमा से भी होकर गुजरेगा। इसमें हापुड़ व गढ़ क्षेत्र के गांवों की जमीन का भी अधिग्रहण हुआ है। गढ़ में तहसील प्रशासन बहादुरगढ़ क्षेत्र में भूमि के अधिग्रहण की पैमाइश में जुटे है। एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि राजस्व टीम व ब्लॉक के अधिकारियों के साथ भूमि का सर्वे किया जा रहा है, एलाइनमेंट तैयार करने के लिए ड्रोन से भी सर्वे कराया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि 20 फरवरी तक बहादुरगढ़ क्षेत्र के 22 गांवों का एलाइनमेंट का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। जिसके बाद जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, उसकी सूची तैयार कर बैनामे भी शुरू कराए जाएंगे। अप्रैल माह की शुरुआत में किसानों के खातों में मुआवजे की राशि पहुंच जाएगी। एसडीएम ने बताया कि जिन किसानों को तहसील में बैनामा कराने के लिए आने-जाने में दिक्कत होगी, उनके लिए सरकारी वाहन मुहैया कराया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें