फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 रुपये के लिए युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
75 रुपये के लिए युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में उधार दिए गए रुपये वापस लेने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालौनी निवासी कपिल ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसके साथी कौशेंद्र ने उससे 75 रुपये उधार लिए थे। इसके तकादे के लिए 11 फरवरी की शाम को वह कौशेंद्र के पास पहुंचा तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार कर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे सिर पर चोट आ गई। आस पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार बालियान का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें