फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में लगातार कूच कर रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन में लगातार कूच कर रहे किसान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर जा रहे किसानों का आगमन लगातार जारी है। वहीं पुलिस किसानों के नाम व पता नोट करने के बाद ही आगे जाने दे रही है।
विज्ञापन

26 जनवरी को हुई घटना के बाद एक बार फिर किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरने-प्रदर्शन पर डट गए हैं। भाकियू समेत अन्य संगठनों के किसान दूर-दराज के गाजीपुर बॉर्डर की तरफ लगातार बढ़ रहे हैं। ट्रैक्टरों समेत कारों के साथ उत्तराखंड समेत पूर्वी यूपी के किसानों का काफिला गाजीपुर बॉर्डर कूच कर रहे हैं। किसानों के लगातार आगमन को लेकर शासन द्वारा उच्चाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं हंगामे और उपद्रव को देखते काफिलों को न रोकने का भी निर्देश दिया हुआ है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गढ़ क्षेत्र में पूरी तरह से सतर्कता बरत रहे हैं। सोमवार को भी सीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट के निकट और एसओ राहुल चौधरी सिंभावली क्षेत्र में हाईवे पर डटे रहे। मुरादाबाद की तरफ से आ रहे किसानों के वाहनों की जांच के साथ उनके नंबर और नाम-पते नोट करने के बाद ही आगे के लिए जाने दिया जा रहा है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि हाईवे पर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें