फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबारपुर और हाफिजपुर के ग्रामीणों ने चंदा इकट्वा कर आंदोलन में पहुंचाया दूध-सब्जी

विज्ञापन
हापुड़ से किसान आंदोलन में जाते किसान। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
उबारपुर और हाफिजपुर के ग्रामीणों ने चंदा इकट्वा कर आंदोलन में पहुंचाया दूध-सब्जी
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को गांव उबारपुर और हाफिजपुर से भाकियू कार्यकर्ता विकास चौधरी के नेतृत्व में चंदा जुटाकर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और दूध गाजीपुर बॉर्डर लेकर पहुंचे। पानी की पेटियों की व्यवस्था भी ग्रामीणों ने की। बड़ी संख्या में किसान नारेबाजी कर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
कृषि कानूनों का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए उपद्रव के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहा आंदोलन पहले से भी अधिक बड़ा हो गया है।
विज्ञापन

भाकियू के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को गांव उबारपुर से कार्यकर्ता विकास चौधरी और नवदीप चौधरी के नेतृत्व में उबारपुर और हाफिजपुर गांव से चंदा जुटाया गया। बड़ी संख्या में किसान ने दूध, पनीर, सब्जी और आटा लेकर लेकर रवाना हुए। जहां मौजूद किसानों ने सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
इसके बाद किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। विकास चौधरी ने बताया कि आगे भी आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले से खाद्य सामग्री, पानी की व्यवस्था की जाती रहेगी। किसानों के आंदोलन को हल्का नहीं होने दिया जाएगा। हाईवे पर गाजीपुर बॉर्डर की ओर जाने वाले ट्रैक्टरों की तादात पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इस मौके पर नवदीप चौधरी, जसवीर सिंह, विकास चौधरी, जगवीर सिंह, सचिन बाना, शिवकुमार, रिंकू उबारपुर, राजेंद्र सिंह, नितिन सहवाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
रालोद ने दिया समर्थन
कृषि कानूनों विरोध में उबारपुर से गाजीपुर बॉर्डर जा रहे किसानों को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। साथ ही आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर हेमंत मिश्रा, प्रोफेसर अब्बास अली, शिवकुमार चौधरी, जफर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें