फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को रोकने पर हंगामा, हाईवे किया जाम

विज्ञापन
ब्रजघाट में नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : GARH
विज्ञापन
किसानों को रोकने पर हंगामा, हाईवे किया जाम
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गाजीपुर बॉर्डर जा रहे किसानों को रोकने पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की किसानों से जमकर नोकझोंक हुई। किसान भी हाईवे पर धरना देकर बैठ गए जिसके चलते वहां लंबा जाम लग गया। लगभग आधा घंटा तक हंगामा होता रहा। किसानों का विरोध बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें आगे जाने की इजाजत दे दी।
दिल्ली यूपी बॉर्डर पर राकेश टिकैत को समर्थन देने जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने ब्रजघाट गंगा पुल पर कड़े इंतजाम किए हुए थे। करीब दोपहर 12 बजे अमरोहा की तरफ से किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली ब्रजघाट बॉर्डर पहुंची। जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने किसानों से वापस जाने की अपील की, लेकिन किसान भड़क गए। बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के लिए खाद्य सामग्री लेकर जाने की बात कहकर अड़ गए। लेकिन पुलिस भी वापस जाने की अपील करती रही। जिस पर किसान भड़क गए तथा धरना देने की चेतावनी दे दी। इसी बीच जनपद बिजनौर की तरफ से आ रहे किसानों का एक दूसरा जत्था भी वहां पहुंच गया। दोनों जत्थों के किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा करना शुरू कर दिया और हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गए। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और अविनाश गौतम ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई। उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद पुलिस ने उन्हें जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन

40 मिनट तक गंगा पुल पर लगा रहा जाम
नेशनल हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अमरोहा की तरफ से आ रहे किसानों के जत्थे को रोक लिया, जिससे भड़के किसानों ने हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। जिसके चलते हाईवे पर गंगा पुल तक करीब 40 घंटे तक जाम की स्थिति बन गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर किसानों को आगे के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इस दौरान वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

---
टिकैत की आंखों में आंसू नहीं देख पाए किसान
बिलासपुर के मिंटू बाजवा ने कहा कि टिकैत की आंखों में आंसू देखकर नहीं रुका गया, इसलिए वह धरना स्थल पर किसानों के साथ जा रहे हैं।
अमरोहा के धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि धरना स्थल पर किसानों के समर्थन में जा रहे हैं, पुलिस को आगे कर किसानों को हाईवे पर रोककर परेशान न किया जाए।
मुन्नू गुर्जर ने कहा कि जब तक किसानों के मुखिया बॉर्डर पर बैठे हैं, तब तक किसान इसी तरह से वहां पर डटकर कृषि कानूनों का विरोध करते रहेंगे।
ब्रजघाट पहुंचे एसपी ने किया निरीक्षण
एसपी नीरज कुमार जौदान ने नेशनल हाईवे पर लगे बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की आवाजाही होती है, तो किसानों से विनम्रता से पेश आए। उन्होंने बताया कि दिल्ली यूपी बार्डर पर हुई घटना लेकर पुलिस की सर्तकता जरूरी है, जिसमें सभी पुलिसकर्मी संबधित क्षेत्र में किसानों से वार्ता करते रहें, जिससे कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। वहीं उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर कोहरे के दौरान हाईवे पर कोई हादसा न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग को साइड में कर सकते हैं। वहीं टोल प्लाजा पर तैनात आरएएफ टीम को भी सर्तकता बरतने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें