बिना मास्क घूम रहे पांच लोगों के काटे चालान
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने हाईवे किनारे, सर्विस रोड, रेलवे रोड समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे पांच लोगों के चालान काटे।
सिंभावली एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अभी भी सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी, मास्क की अनिवार्यता लागू है। लेकिन आम लोगों द्वारा काफी हद तक शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे, संपर्क मार्ग, रेलवे रोड, हरोड़ा मोड़, देवली रोड समेत कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूम रहे पांच लोगों के चालान काटे गए, जिसने नकद जुर्माना वसूला गया। वहीं पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में पैदल गश्त भी की। इस दौरान एसओ ने मनचलों को कड़ी चेतावनी दी।