फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद सुल्तानपुर के थाना अखंडनगर क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार सोमवार देर रात बाइक पर सवार होकर मेरठ की ओर से गढ़ की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर स्थित गांव दौताई के निकट पहुंचा, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में श्रवण गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दी। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद मृतक के पिता शिव नारायण समेत अन्य परिजन घर पहुंच गए। मृतक के पिता ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर कार चालक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें