फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा की सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवादा की सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल के निकट गांव नवादा को जाने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क मे गहरे गड्ढे होने के चलते ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिन्होंने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव नवादा कलां, फरीदपुर गोसाई, दत्तियाना, बिरसंगपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क शुगर मिल के निकट बुरी तरह जर्जर हालत में है। जिससे गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा बुग्गी समेत अन्य राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं हर समय उड़ने वाली धूल भी लोगों को बीमार कर रही है। काफी समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई न होने से ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि संबंधित विभाग को पत्र भेजकर जल्द सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें