18 लाख से गढ़ पालिका कार्यालय के लिए बनेगी सड़क
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका के नए कार्यालय के लिए 18 लाख की लागत से नई सड़क बनेगी। बुधवार को पालिका अध्यक्ष सोना सिंह व अधिशासी अधिकारी संजीवन राम यादव ने इसका शिलान्यास किया।
गढ़ नगर पालिका परिषद को संकरी गलियों से निकालकर नई साल 2021 में गढ़ में स्थित कचहरी पीछे शिफ्ट किया जाएगा। जिसके लिए नगर पालिका द्वारा सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है। चेयरमैन सोना सिंह ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी संजीवनराम यादव और सभासदों की मौजूदगी में सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह सड़क 3 सौ मीटर लंबी और 18 लाख रुपये की लागत से बनाई जानी है। उक्त सड़क को आरसीसी के रुप में बनाया जाना है। सड़क को दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक बनाकर कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। इस मौके पर सभासद रामपाल सिंह, मोना, शमशाद खां, रोहित आर्य, मींटू सक्सैना, आदित्य चौहान, मोहनलाल आहुजा, मुस्ताक खां आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)