फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तुलवाने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना तुलवाने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शुगर मिल के क्रय केंद्र पर जल्दी गन्ना तुलवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी मनोज ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने भाई रोहित के साथ गन्ना लेकर पास के गांव माधापुर में स्थित शुगर मिल के क्रय केंद्र पर गया था। बताया कि उसकी बुग्गी कांटे के पास खड़ी हुई थी। इसी बीच उसके पीछे खड़ी बुग्गी में मौजूद किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिन्होंने उससे जल्दी अपनी बुग्गी आगे से हटाने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि जब उसके भाई ने बुग्गी की तौल होने के बाद हटाने की बात कही, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई पर हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित ने आरोपी किसानों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिंभावली थानाध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें