फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ईंख की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर फसल जली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। एक गांव के जंगल में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक किसान की करीब 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान ने स्थानीय प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी किसान नाहर सिंह के खेत गांव के जंगल में स्थित हैं। शुक्रवार की दोपहर अचानक खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार टूटकर उसके गन्ने के खेत में जा गिरे। तारों से निकली चिंगारी से गन्ने की पत्ती ने आग पकड़ ली। जिससे खेत में आग फैल गई। खेत से आग की लपटे उठती देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने नाहर सिंह को सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही नाहर सिंह भी ग्रामीणों और परिजनों को लेकर खेतों पर पहुंच गया। जहां सभी लोगों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान खेत में खड़ी करीब 15 बीघा फसल जल गई। किसानों का कहना है कि जर्जर तारों की चपेट में आकर हर साल किसी न किसी किसान की फसल में नुकसान होता है, वहीं आबादी में तार टूटने से कई बार पशुओं की मौत होने के साथ ही कई व्यक्ति गंभीर घायल भी हो चुके हैं। कई बार विद्युत निगम से जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। वहीं पीड़ित किसान ने विद्युत निगम और प्रशासन से फसल में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन केपी पुरी का कहना है कि जल्द तार को बदलवा दिया जाएगा। क्षेत्र में सभी गांवों का निरीक्षण कराकर जर्जर तारों को बदलवाने का काम भी जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें