फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़-स्याना मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़-स्याना मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर में स्याना मार्ग पर रेलवे फाटक के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बड़े हादसे का सबब बन सकती है। लेकिन स्थानीय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

गढ़-स्याना मार्ग पर रेलवे फाटक के पास मुख्य सड़क के पास बनी पुलिया पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त है। जिस पर स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों भारी वाहनों का आवागमन भी होता है, जिससे रात के अंधेरे में कभी भी बड़े हादसा होने की संभावना बनी रहती है। वहीं फाटक बंद होने के दौरान तो स्थिति और भी विकट हो जाती है। ऐसे में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में पुलिया के नहीं होने के कारण कोई भी हादसा हो सकता है। पुलिया के टूटे होने के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिसके लिए नगरवासियों ने पहले कई बार पुलिया पर संकेतक लगा कर चुके हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी और कर्मचारी सुध लेने को तैयार नहीं हो रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि पुलिया को ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है। जल्द ही पुलिया को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें