फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत पांच घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने हापुड़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र निवासी अमरजीत अपने बेटे रिंकू के साथ बुधवार की सुबह किसी काम से सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर गए थे, जहां से लौटने के दौरान नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट उनकी बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने साइड मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। वहीं गढ़-मेरठ रोड पर नानपुर के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से शाहजहांपुर निवासी असलम और उसका दोस्त परवेज घायल हो गए। सिंभावली क्षेत्र में बक्सर नहर पटरी पर कार की साइड लगने से बाइक सवार दिवाकर निवासी स्याना भी घायल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दिवाकर को हापुड़ रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें