फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने तक आंदोलन की भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने तक आंदोलन की भरी हुंकार
विज्ञापन

हापुड़। किसानों के गन्ना भुगतान और बिजली बिलों में गड़बड़ी के मामले के विरोध में तीसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर धरना जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगा कार्यकर्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन किया। वहीं समस्याओं का निस्तारण न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान कर दिया गया है।
बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है, लेकिन स्थानीय शुगर मिलों की हठधर्मिता के चलते यहां के किसानों को आधा गन्ना भुगतान भी नहीं मिल सका है। आलम यह है कि किसान आर्थिक तंगी में फंस रहे हैं और घर चलाने के लिए भी कर्ज पर इधर उधर से पैसा ले रहे हैं। इतना ही नहीं जिले के हजारों किसान नलकूप पर जोड़कर आ रही करोड़ों की बकायादारी से परेशान है। बिजली निगम में हुए घोटाले का दंश यहां के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि बिलों का भी किसान कड़ा विरोध कर रहे हैं। समस्त समस्याओं के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में दिनेश त्यागी, बबली सिंह, ममता शर्मा, निलेश देवी, शोभाराम आर्य, राजवीर सिंह, मयंक चौहान, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

रात में भी धरने पर डटे रहे कार्यकर्ता
- रात में भी कार्यकर्ता यही धरने पर डटे रहे। खानपान के लिए कलक्ट्रेट में ही भट्ठियां जलाई गई है। किसानों ने एलान कर दिया है कि जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक वह धरने पर डटे रहेंगे। जिला अध्यक्ष धर्मवीर शास्त्री व वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन भी शुगर मिलों के साथ साठगांठ कर रहे हैं। जिसके चलते किसानों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है, इसे व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इस तरह का बड़ा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें