अंडरपास के लिए किसानों का धरना 29वें दिन भी जारी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा में अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 29 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों और भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने अंडरपास की अपनी मांग को मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र भेजा है।
श्निवार को भाकियू भानु पदाधिकारी सुवीश त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने किसानों के हस्ताक्षर युक्त एक पत्र केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजकर गांव के जंगल के निकट अंडरपास बनवाए जाने की मांग की है। इस मौके पर योगेश त्यागी, अजय, राकेश गिरि, अरविंद त्यागी, शहजाद चौधरी, सचिन त्यागी, डॉ. तनवीर, डॉ. कामिल, अब्दुल वाहिद, मुनाफ, प्रधान कमाल, इकबाल त्यागी, फारुख, सोमपाल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।