फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 14 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, 14 नए मामले मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना से रविवार को एक और मौत ने हड़कंप मचा दिया है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 54 पहुंच गई है। वहीं कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। जिन्हें आईसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है। 15 मरीज स्वस्थ होगर घर लौट गए, जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 3026 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार धौलाना के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी 50 वर्षीय महिला में एंटीजन किट द्वारा की गई जांच में 15 अक्तूबर को कोरोना की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद चिकित्सकों ने महिला को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना के चलते मौत का आंकड़ा बढ़कर 54 हो गया है। वहीं, जिले में मिले 14 कोरोना संक्रमित मरीजों में से दशमेश नगर हापुड़ के दो, अशोक कॉलोनी हापुड़ के तीन, धनौरा के एक, आर्यनगर हापुड़ के एक, मुरादपुर सिंभावली के एक, सिमरौली के एक, इंदिरा नगर हापुड़ के एक, बक्सर सिंभावली के एक, अचपलगढ़ी पिलखुवा के एक, हिंडालपुर पिलखुवा के एक, गालंद धौलाना के एक मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है।
कोट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि एक और मरीज की मौत हुई है। 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 15 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 3026 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2784 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 189 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें