फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किसानों को दिया समर्थन

विज्ञापन
सिंभावली के गांव सिखैड़ा में अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर धरना देते किसान। - फोटो : GARH
विज्ञापन
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किसानों को दिया समर्थन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा में निर्माणाधीन बाईपास पर अंडरपास की मांग को लेकर चल रहे किसानों के धरने को 12वें दिन वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने समर्थन दिया। जिन्होंने प्रशासन से गांव के निकट अंडरपास बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास निर्माणाधीन हाईवे के बाईपास पर जंगल के निकट अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर किसानों का धरना बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को किसानों के समर्थन में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए उनकी मांग को जायज ठहराया। इस दौरान गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों की बात सुनने के लिए कोई अधिकारी भी तैयार नहीं हैं। क्योंकि लगातार 12 दिनों से धरनारत किसानों से बात करने के लिए भी कोई नहीं पहुंचा है। ऐसे में मजबूरन किसानों को कामकाज छोड़कर सड़क पर रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन जल्द ही डीएम से मिलकर अंडरपास बनाए जाने के मुद्दे को उठाएगी। वहीं भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हुण समेत कार्यकर्ताओं ने भी किसानों की समस्या के समाधान की मांग उठाई है। इस मौके पर अजय त्यागी, मंसूर प्रधान, शहजादा चौधरी, इमरान, इकबाल त्यागी, सचिन त्यागी, डॉ. तनवीर अली, सोहनवीर, वाहिद, दिलशाद, इसरत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें