जिले में कोरोना के 28 नए मरीज मिले, 32 हुए स्वस्थ
हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 28 नए मरीज मिले, जबकि 32 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 2705 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को एंटीजन किट की जांच में 19, आरटीपीसीआर लैब की जांच में सात, ट्रूनेट मशीन की जांच में दो समेत कुल 28 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इन मरीजों में सिकंदरपुर का एक, उपैड़ा का एक, पन्नापुरी के दो, बागड़पुर का एक, मुबारिकपुर का एक, न्यू शिवपुरी का एक, असआईएमएस अनवरपुर का एक, कोठीगेट हापुड़ का एक, मतनौरा के तीन, कलक्टरगंज का एक, स्वर्ग आश्रम रोड का एक, खुड़लिया का एक, साकेत हापुड़ का एक, गांधी कॉलोनी के तीन, तगासराय का एक, सर्वोदय कॉलोनी का एक, बृजघाट के चार, न्यू शिवपुरी का एक, शिवपुरी देवलोक का एक, हापुड़ का एक मरीज शामिल है।
नए मरीजों के साथ ही जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2705 पहुंच गई है। जबकि 32 मरीजों के स्वस्थ होने पर अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2280 हो गई है, 382 का उपचार जारी है। जबकि 43 की मौत हो चुकी है। डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने बताया जिले में अब तक 138562 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। बृहस्पतिवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।