नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसमें साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल को मेरठ रेफर किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है
गढ़ नगर के मीरा रेती निवासी रवि(23) पुत्र अमर सिंह शनिवार की दोपहर को अपने साथी देवेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से सिंभावली गया था। वहां से लौटने के दौरान नेशनल हाईवे पर गांव सरुरपुर और अठसैनी के बीच में अचानक रवि बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई और साथी देवेंद्र गंभीर घायल हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।