पेट्रोल पंप मैनेजर 18 लाख रुपये लेकर फरार
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी गजेंद्र सागर ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि वह क्षेत्र में स्याना रोड पर पेट्रोल पंप का संचालन करता है।
बताया कि पंप पर नितिश कुमार चौहान को मैनेजर बनाया हुआ है। जो पेट्रोल पंप से जुड़ी देखरेख और अकाउंट से संबंधित मामलों का रख-रखाव करता है। पीड़ित पंप संचालक का आरोप है कि उसके पंप का मैनेजर नितिश 13 सितंबर से गायब है। जिस पर पहले का भी हिसाब रुका हुआ था और साथ ही उस दिन पंप पर हुई सेल की रकम जोड़कर करीब 18 लाख 35 हजार रुपये की रकम लेकर आरोपी फरार है। जिसकी तलाशी के लिए उसके परिजनों समेत जान पहचान वाली जगहों पर ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक नितिश के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।