महिला व बेटियों को लाठी-डंडों से पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव फरीदपुर सिंभावली में पड़ोसियों ने मामूली कहासुनी के बाद एक महिला और उसकी बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिंभावली फरीदपुर निवासी मंजू ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह मंगलवार सुबह घर के सामने खाली पड़ी भूमि पर लहसुन बो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के लोग पहुंच गए। जिन्होंने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। हंगामा होने पर उसकी चारों बेटियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।