फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर हुआ कम तो गंगा का कटान शुरू

विज्ञापन
गढ़ खादर क्षेत्र के गंगा तट से लगे खेतों में हो रहा भू कटान। - फोटो : GARH
विज्ञापन
जलस्तर हुआ कम तो गंगा का कटान शुरू
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर कम हो रहा है लेकिन अब भू-कटान से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। गंगा के कटान से खादर क्षेत्र के किनारे की भूमि और उस पर खड़ी फसलगंगा में समा गई है।
जनपद में सबसे पिछड़ा क्षेत्र कहलाए जाने वाला गढ़ खादर का इलाका कृषि प्रधान क्षेत्र है, जिसमें रहने वाले 85 प्रतिशत परिवारों की जीविका खेती और उससे जुड़े काम-धंधों पर आधारित है। लेकिन कुदरत के कहर से खेतीबाड़ी के सहारे जिंदगी बिताने वाले किसानों की हालत बेहद बदतर होती जा रही है। क्योंकि मानसूनी बरसात के चलते गंगा का जलस्तर कई बार उफान पर आया। खेतों में पानी भरने से किसानों द्वारा मेहनत से उगाई गई फसलों में जमकर बर्बादी हुई। जलभराव के कारण धान, चारा समेत सब्जी की फसल में काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

अब गंगा का उफान पूरी तरह थम चुका है। जलस्तर में गिरावट के बाद गंगा अपनी पुरानी सीमा में लौट रही है, जिसके चलते गंगा के तट और उसके आसपास की भूमि में तेजी से कटान हो रहा है। गंगा नदी ने गढ़ की साइड में सैकड़ों एकड़ भूमि का कटान कर उसे अपनी जलधारा में निगल लिया है। जिससे क्षेत्र का किसान बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसानो का कहना है कि इस बार मुसीबत पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। क्योंकि गंगा के उफान से जलभराव होने पर फसलें पहले ही बुरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, लेकिन अब जलस्तर में गिरावट होने से भू-कटान होने पर बेशकीमती जमीन भी गंगा की जलधारा में समा रही हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सिंह का कहना है कि गंगा का जलस्तर कम होने के दौरान भू-कटान होना एक सामान्य बात है, जिसकी जांच कराकर शासन को रिपोर्ट भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें