फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी पर दर्ज लोन नहीं हटने से किसान परेशान

विज्ञापन
तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन देते किसान - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
खतौनी पर दर्ज लोन नहीं हटने से किसान परेशान
विज्ञापन

हापुड़। किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए लोन का पैसा जमा करने के बाद भी खसरा खतौनी से नहीं हटाने पर बुधवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जल्द इस समस्या से राहत नहीं दिलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी, संगठन मंत्री राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि किसान केसीसी पर जो लोन लेते हैं, उसे खसरा खतौनी में चढ़ा दिया जाता है। लेकिन लोन का पैसा जमा करने के बाद फिर से फाइल बनती है। बिना सुविधा शुल्क लिए खतौनी में दर्ज लोन की राशि को नहीं हटाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों की खतौनी में दर्ज भूमि का हिस्सा प्रमाण पत्र भी किसानों को आसानी से उपलब्ध नहीं कराया जाता है। मृतकों के वारिसों को नाम दर्ज कराने में काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं। अभिलेखों की त्रुटियों को दुरुस्त नहीं किया जाता। इन समस्याओं से किसानों को काफी परेशान होना पड़ता है। नगर उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि की धनराशि सैकड़ों किसानों को अभिलेखों में त्रुटियां होने के कारण नहीं मिल सकी है। इस समस्या का भी जल्द निस्तारण कराया जाए। इन समस्याओं के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में इंद्र त्यागी, राजेंद्र, जयकरण भाटी, रवि भाटी, सुधीर त्यागी, बबली, अमरेश, रिहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें