फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में बुग्गी खडी करने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में बुग्गी खड़ी करने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना में रास्ते में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव भरना निवासी धर्मेंद्र ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोग दबंग हैं। जो आए दिन उसके घर के सामने रास्ते में बुग्गी खड़ी कर देते हैं। उसने कई बार आरोपियों से रास्ते में बुग्गी खड़ी करने से मना किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। शुक्रवार की रात वह अपनी कार लेकर आया, तब भी पड़ोसियों ने बुग्गी रास्ते में ही खड़ी की हुई थी। जिसके चलते उसने आरोपियों से बुग्गी हटाने के लिए कहा, जिसे लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें