फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की हुई बढ़ोतरी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से ब्रजघाट में एक बार फिर गंगा उफान की तरफ - फोटो : GARH
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की हुई बढ़ोतरी, मचा हड़कंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को 13 सेंटीमीटर और बढ़ गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप का माहौल है। जलस्तर बढ़ने के चलते कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की आशंका के चलते लोगों में दहशत है। वहीं गंगा का स्तर बढ़ने के बाद तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी गांवों में डेरा डालने के निर्देश दिए गए हैं।
जलस्तर में कमी के बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो गई। इससे खादर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के अंदर तक गंगा का पानी दोबारा पहुंचना शुरू हो गया है। जिससे ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा और घरेलू सामान लाने ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगा का जल स्तर बढ़ने से तहसील प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अभी भी गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले चार दिनों से गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब एक बार फिर जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़कर 198.58 मीटर(समुद्र तल से) के निशान पर पहुंच गया है। जिसके चलते गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव शाकरपुर, कुदैनी की मढैया, भगवंतपुर, लठीरा, रेते वाली मढैया के साथ ही एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों समेत मेला रोड पर रहने वाले लोगों को फिर से परेशानी झेलने को मजबूर होना पड़ेगा। इससे पहले गंगा जलस्तर में कमी आने के कारण खादर क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली थी, जिससे वह अपने काम काजों में व्यस्त हो गए थे, लेकिन गंगा का जल स्तर फिर से बढ़ने के कारण ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ने लगी है। बता दें कि गंगा किनारे बसे गांवों में पानी भरने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी, जिससे लोगों को मवेशियों के लिए चारा और घरेलू खाद्य पदार्थों को गढ़ बाजार से खरीदकर लाने में रास्ते पर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में बसे हजारों परिवारों के लिए मुसीबत की घड़ी फिर से आ गई है।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से जल छोड़े जाने के बाद बढ़ी मुसीबत
- केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के अनुसार बिजनौर बैराज से बृहस्पतिवार को भी 74 हजार 773 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे ब्रजघाट क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते कई गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

कोट
तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर फिर से बढ़ने की उम्मीद है, ग्रामीणों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और तहसील में टीम गठित कर दी गई है। सभी अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों की मदद के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें