फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने के बाद भी कब्जा नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान बेचने के बाद भी कब्जा नहीं देने का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गौसाई निवासी मोहित गिरि ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। मोहित गिरि ने बताया कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों से एक 42 वर्गमीटर का मकान खरीदा था। जिसके पूरे पैसे देने के बाद 26 दिसंबर 2018 को मकान का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया था। बैनामा करने के बाद आरोपी पक्ष ने कुछ दिनों का समय मकान खाली करने के लिए मांगा। पड़ोसी होने के चलते उसने आरोपी की बात मान ली। कई माह बीतने के बाद जब उसने आरोपियों से मकान खाली करने के लिए कहा तो आरोपियों ने इंकार कर दिया। पीड़ित ने आरोपी पक्ष को नामजद करते हुए कार्रवाई और मकान खाली कराने की गुहार लगाई है। वहीं आरोपी पक्ष का कहना है कि बैनामा कराते समय दूसरे पक्ष ने पूरी रकम नहीं दी थी। बकाया रकम नहीं मिलने तक वह मकान खाली नहीं करेगा।
विज्ञापन

सिंभावली थाने के कार्यवाहक प्रभारी केपी सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से हुई वार्ता को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें