सिंभावली क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर थाने का घेराव करती भाकियू भानु कार्यकर्ता।
- फोटो : GARH
किसानों ने सिंभावली थाने के बाहर किया प्रदर्शन, हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में पशु और नलकूपों में चोरी की बढ़ती वारदातों से किसानों और भाकियू भानु कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। जिन्होंने थाने का घेराव कर चोरी की घटनाओं के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर भाकियू भानु कार्यकर्ता शांत हुए।
भाकियू भानू नेता सुभीस त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं और किसानों ने सिंभावली थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। इस मौके पर सुभीस त्यागी ने कहा कि सिंभावली क्षेत्र के गांवों में पशु और नलकूपों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार रात गांव माधापुर से चोर दो किसानों रविंद्र और राकेश के घेर से दो पशु चोरी कर ले गए। इससे दो दिन पहले चोरों ने गांव के जंगल से तीन किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। किसानों का कहना है कि पुलिस द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के चलते चोरों के हौंसले बुलंद है। हंगामा करते हुए किसान थाने में धरने पर बैठ गए। जिन्होंने सभी चोरियों की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करते हुए खुलासे की मांग की। सिंभावली एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने किसानों और कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर चोरियों का खुलासा करते हुए चोरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता और किसान शांत हुए। इस मौके पर महेंद्र त्यागी, अर्जुन त्यागी, अजय त्यागी तनुज त्यागी, हरीश त्यागी, चतरसैन, मूलचंद नागर, नरेंद्र त्यागी, जयकरण, अमित, प्रदीप, अजीत, बुद्धप्रकाश मौजूद रहे।